जौलखेड़ा में हुआ आनंद उत्सव का आयोजन, महिला मंडल द्वारा गाए गए भजन।
रिपोर्टर हेमंत राजपूत की रिपोर्ट
आज ग्राम जौलखेडा में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के आठ मंडलों ने सहभागिता निभाई ।
आनंद उत्सव की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गाकर की गई ।
आनंद उत्सव में आए मुख्य रुप से ग्राम के सरपंच पदमा कैलाश देशमुख एवं उप सरपंच बबलू पठाडे एवं पवन सिंह पटेल ,श्याम त्रिवेदी एवं ग्राम सचिव , पंचगन उपस्थित रहे। जिसमें मंडलों के सदस्यों द्वारा रामायण भजन एवं कीर्तन की अद्भुत प्रस्तुति दी गई महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई । जिसमें मुख्य रुप से महिला मंडल से पुष्पा धोटे एवं महिला मंडल टीम उपस्थित रही।

