Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जिले भर में आयोजित संयुक्त चौपाल में हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण

 जिले भर में आयोजित संयुक्त चौपाल में हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण



बैतूल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित की जा रही संयुक्त चौपालों के अंतर्गत गत दिवस शाहपुर के पहावाड़ी, मुलताई Multai के सिपावा, भैंसदेही Bhainsdehi के पलासपानी, घोड़ाडोंगरी Ghodadongri के नूतनडंगा, प्रभातपट्टन Prabhat Pattan के अमरावतीघाट, आमला आमला के नरेरा एवं भीमपुर Bhimpur के धामन्या में उक्त चौपालें आयोजित की गईं। जिनमें अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर स्थानीय समस्याओं का निराकरण किया गया।


 शाहपुर के पहावाड़ी में आयोजित संयुक्त चौपाल में अधिकारियों द्वारा राजस्व न्यायालय से पारित आदेश प्रकरणों में रिकार्ड दुरुस्त कर सात हितग्राहियों को नकल का वितरण किया गया। रास्ते संबंधी दो विवादों का निराकरण किया गया। पहावाड़ी एवं रायपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। चौपाल में 39 हजार रुपए डायवर्सन शुल्क की राशि वसूल की गई एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत अपात्र हितग्राहियों से 20 हजार रुपए रिफंड राशि वसूल की गई।


मुलताई के सिपावा में आयोजित संयुक्त चौपाल में आबादी मद की दो लाख रुपए बाजार मूल्य की शासकीय स्कूल भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई एवं ग्राम पंचायत को कब्जा सौंपा गया। नामांतरण एवं बंटवारा के 12 प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राहियों को दस्तावेज सौंपे गये। सिपावा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण भी किया गया।


भैंसदेही के पलासपानी रैयत में आयोजित संयुक्त चौपाल में ग्राम में नल-जल योजनांतर्गत टंकी निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्र, बालक आश्रम एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषकों को अपडेटेड खसरे की नकल भी प्रदाय की गई।


प्रभातपट्टन के अमरावतीघाट में आयोजित संयुक्त चौपाल में नामांतरण के चार एवं बंटवारे के एक प्रकरण का निराकरण कर संबंधितों को दस्तावेज प्रदान किए। कृषक रूपेश पिता नत्थूराव की शिकायत पर मौका जांच उपरांत खेत में जाने का रास्ता दिलाया गया। माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया। चौपाल में दो हजार रुपए डायवर्सन शुल्क की वसूली की गई।


आमला के ग्राम नरेरा में आयोजित संयुक्त चौपाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्रों से 26 हजार रुपए रिफंड राशि वसूल की गई। दो कृषकों के बीच आपसी सहमति से मेढ़ विवाद का निराकरण किया गया। इस दौरान ग्राम नरेरा के आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, शासकीय माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया गया। यहां एनीमिया मुक्त युवा अभियान की स्क्रीनिंग की भी जानकारी ली गई।


भीमपुर के ग्राम धामन्या में आयोजित संयुक्त चौपाल में ग्राम की सडक़ पर पानी जमा होने से कीचड़ होने की शिकायत पर उक्त स्थान पर नाली बनाकर एवं पाइप लगाकर जल निकासी किए जाने के लिए प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान शाला में एनीमिया स्क्रीनिंग की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी का मिलान किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad