Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रयास संस्था अमरवाड़ा के द्वारा तीन दिवसीय सामाजिक वकीलों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न ।

 प्रयास संस्था अमरवाड़ा के द्वारा तीन दिवसीय सामाजिक वकीलों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न ।



रिपोर्टर प्रीतम सिंह की रिपोर्ट 

छिंदवाड़ा /जिले के एमआरसी परियोजना के अंतर्गत 4 विकासखंड हर्रई ,तामिया, जुन्नारदेव, मोहखेड़ के सामाजिक वकीलों का प्रशिक्षण दिनांक 19/01/2023 से 21/01/2023 तक रखा गया जिसमें आई डी वाय डब्ल्यू सी प्रयास संस्था अमरवाड़ा से संस्था के संचालक सादिक आगवान एवं प्रशिक्षक श्रीमती सीमा सादिक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय छिंदवाड़ा से सोमल राव व जनपद पंचायत हर्रई से राष्ट्रीय आजीविका मिशन से श्याम उईके तथा एम आर सी टीम से हेमराज पाटिल जिला समन्वयक दहलान शाह बरकड़े जे एस एफ एवं फील्ड ऑफिसर प्रीतम सिंह राजपूत व ढीमर परते की सहभागिता की गई इसमें 60 प्रतिभागी इस कार्यशाला में  12 महिलाएं 48 पुरुष उपस्थित हुए जिसमें तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मौलिक अधिकार क्या है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय संचालित योजनाओं  न्याय सबके लिए न्याय पाने का सभी को समान अधिकार है। 

              अब प्रकरणों में तहसील स्तरीय न्यायालय से उच्च न्यायालय तक न्याय दिलाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा योजनाएं संचालित है

1. विधिक सेवा/सलाई योजना

2. लोक अदालत योजना

3. लोक उपयोगी योजनाओं के लिए स्थाई लोक अदालत

4. जिला विधिक परामर्श केंद्र योजना

5. पारिवारिक विवाद समाधान केंद्र योजना

6. मजिस्ट्रेट न्यायालयों में विधिक सहायता अधिवक्ता योजना

7. विधिक साक्षरता शिविर

8. महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई

9. श्रमिकों के विरुद्ध अपराध प्रकोष्ठ

10. लीगल एड क्लीनिक

11. मध्यस्था योजना

12 पीड़ित प्रतिकर योजना

13. विवाद विहीन ग्राम योजना

इत्यादि योजनाओं के विषय में  सोमल राव द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा सीमा सादिक द्वारा कानून  संविधान एवं योजनाओं का अंतर बताया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विधिवत तरीके से सामाजिक वकीलों को जानकारी बताई गई।  



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad