मुलताई नगर के आनंद बौद्ध विहार में यशोधरा महिला मंडल द्वारा मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती।
Subscribe करें हमारे यूट्यूब चैनल हमदर्द न्यूज़ को।
खबर मुलताई से। मुलताई नगर के ताप्ती तट पर स्थित आनंद बौद्ध विहार में यशोधरा महिला मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बालाघाट जिले से शिक्षक विनोद कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से उपस्थित महिला मंडल की सदस्यों को जानकारी दी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर, मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया गया और जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यशोधरा महिला मंडल की संगीता खातरकर, तारा लोखंडे, दीपा अतुलकर, अर्चना भूमरकर, कंचन अतुलकर, राधिका सातनकर, ज्योति भूमरकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।