छोटू बटके की हत्या के घटनास्थल पर पहुंच SP ने किया निरीक्षण
MOHDA THANA NEWS । थाना मोहदा के अंतर्गत छोटू बटके का शव मिला, जिसकी मारपीट करने से मृत्यु होना प्रतीत होती है
थाने में सूचना मिली की छोटू बटके दिनांक12.03.23 को करीब 11.00 बजे उसके घर से जानवरो को पानी पिलाने के लिए टाके के पास लेकर गया था जानवर पानी पीकर वापस आ गये पर छोटू घर नहीं लौटा
उपरोक्त घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा किया गया ,निरीक्षण के दौरान उपस्थित थाना प्रभारी मोहदा सतीश अंधमान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए , जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंच कर उनको गिरफ्तार करने के निर्देश दिए
उपरोक्त निरीक्षण के दौरान भैंसदेही एसडीओपी श्री एस सी बोहिते एवं एफएसएल अधिकारी होशंगाबाद, उपनिरीक्षक आबिद अंसारी फिंगरप्रिंट बैतूल भी उपस्थित रहे जिन्होंने तकनीकी डाटा कलेक्ट किए
