Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम लेंदागोंदी में सरपंच के खेत में गेहूं में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग , ग्रामीणों ने मिलकर आग पर पाया काबू

 ग्राम लेंदागोंदी में सरपंच के खेत में गेहूं में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग , ग्रामीणों ने मिलकर आग पर पाया काबू



खबर मुलताई से मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लेंदागोंदी में आज दिन सोमवार दोपहर में अचानक ग्राम सरपंच के खेत में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, आग लगने की सूचना सरपंच पति निलेश भादे और ग्रामीणों को मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता खेत में करीब 4 एकड़ में कटा हुआ गेहूं जलकर खाक हो चुका था। सरपंच पति निलेश भादे ने बताया कि दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि उनके खेत में आग लग गई है और सूचना लगते ही वे तत्काल खेत में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक करीब 4 एकड़ मैं कटा हुआ गेहूं जलकर खाक हो चुका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad