बढ़ती महंगाई के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस के राज भवन घेराव में शामिल हुए मुलताई विधायक सुखदेव पांसे एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता।
खबर मुलताई से मुलताई विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे आज दिन सोमवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में भोपाल में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजभवन की राहों में शामिल हुए जहां पर उनके साथ सैकड़ों की संख्या में मुलताई के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे इस अवसर पर भोपाल के जवाहर चौक पर सभी एकत्रित हुए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन घेराव करने के लिए पहुंचे जहां पर बीच में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
