Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सिरडी में निर्मित होगा सामुदायिक भवन विधायक निधि की 10 लाख रूपये की राशि से होगा सामुदायिक भवन का निर्माण

 सिरडी में निर्मित होगा सामुदायिक भवन विधायक निधि की 10 लाख रूपये की राशि से होगा सामुदायिक भवन का निर्माण..


राहुल पाटिल की रिपोर्ट 

मुलताई – सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन में होने वाली असुविधा से जूझ रहे ग्राम सिरडी के ग्रामीणों की सामुदायिक भवन निर्माण की मांग विधायक सुखदेव पांसे द्वारा पूर्ण की गई है।


ग्राम सिरडी में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन सर्व सुविधायुक्त होने हेतु आज विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक निधि की राशि स्वीकृत कर ग्रामीणों को सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों हेतु होने वाली असुविधाओं से निजात दिलाई है। ग्राम सिरडी के ग्रामीणों द्वारा विधायक सुखदेव पांसे को बताया कि ग्राम में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु कोई भवन की सुविधाएं नही है जिससे उपरोक्त कार्यक्रमों के संचालन में ग्रामीणों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।


जिस पर विधायक सुखदेव पांसे ने विधायक निधि की राशि से ग्राम सिरडी में 10 लाख रूपये स्वीकृत किये है जिसकी निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सिरडी है। श्री पांसे द्वारा विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किये जाने पर ग्राम सिरडी के ग्रामीण राजेश गलफट, बबलू साहू, सुखदेव मगरदे, राजेश लोखण्डे, कमलेश गलफट, सुनिल साहू, पंकज ताडग़े, संदीप ताडग़े, श्यामू ताडग़े, संजय गलफट, गंगाधर लिखितकर, यादवराव महाले, पंजू मसराम, श्रीमती संध्या सतीष पांसे उपसरपंच, कुण्डलिक राव पांसे, ललित गलफट, गोविंदराव लिखितकर, लक्ष्मण गलफट इत्यादि ने आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad