ड्रीमलैंड सिटी के सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा बिजली कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत।
खबर मुलताई से। मुलताई नगर के पास स्थित ड्रीमलैंड सिटी में बिजली विभाग के सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी परीक्षण सहायक आपरेटर की ड्यूटी के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है । प्राप्त जानकारी अनुसार बिजली विभाग में परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ संविदा कर्मचारी शैलेंद्र पुत्र सालिक राम मूंदाफले उम्र 42 वर्ष जो कि कल शाम ड्रिमलेंड सिटी में स्थित सब स्टेशन पर ड्यूटी के लिए गया था, जहां पर उसने रात 2:00 बजे तक लॉग बुक में डाटा मेंटेन किया। सुबह जब रिलीवर पूजा विश्वकर्मा मौके पर पहुंची तो शैलेंद्र ने कोई जवाब नहीं दिया और सब स्टेशन का गेट अंदर से बंद था जिसके बाद उन्होंने स्थिति को देखते हुए सहायक प्रबंधक नंदकिशोर राहंगडाले को इस संबंध में जानकारी दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेस सहित डायल 100 को सूचना दी गई, जिसके बाद मुलताई बीएमओ डॉ अभिनव शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया और निजी एंबुलेंस से शैलेंद्र के शव को मुलताई अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया। डॉ अभिनव शुक्ला ने बताया कि शैलेंद्र की मौत हार्टअटैक के चलते हुई है। शैलेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सुनेद्र मूंदाफले उसके भाई ने बताया कि शैलेंद्र की डेढ़ माह और एक 6 साल की बच्ची है वही उसके माता-पिता भी बुजुर्ग है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी शैलेंद्र पर ही थी जिसके अचानक मौत होने से पूरा परिवार असहाय हो गया है शैलेंद्र के भाई ने शासन प्रशासन से मांग की है की शैलेंद्र की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाए
