Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जंगल में दिखा सफेद हिरण, IFS अफसर ने शेयर किया वीडियो, काफी दुर्लभ है यह जीव

 जंगल में दिखा सफेद हिरण, IFS अफसर ने शेयर किया वीडियो, काफी दुर्लभ है यह जीव 



भारतीय वन सेवा के कई अध‍िकारी आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. तमाम ऐसे वीडियो और फोटो पोस्‍ट करते हैं जिनसे हमें जंगली जानवरों और जंगल के बारे में काफी अच्‍छी जानकारी मिलती है. इस बार आकाशदीप बधावन (IFS Akash Deep Badhawan)ने ट्विटर पर एक दुर्लभ अल्‍बिनो हिरण की तस्‍वीर पोस्‍ट की है. उन्‍होंने बताया कि इसे यूपी में देखा गया है. लोग इस तस्‍वीर को देखकर हैरान हैं.IFS आकाशदीप ने तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा, कतर्नियाघाट- जहां दुर्लभ सुलभ है’ पर कायम रहते हुए आज सुबह एक अल्बिनो चित्तीदार हिरण देखा गया. दरअसल, कतर्नियाघाट का स्लोगन ‘दुर्लभ सुलभ है’ फेमस है, क्योंकि यहां गिद्ध सहित विभिन्न प्रकार के पक्षी, डॉल्फिन, घड़ियाल, टाइगर आदि देखे जा सकते हैं. वैसे तो भारत में सात प्रकार के हिरण पाए जाते हैं लेकिन सफेद हिरण काफी दुर्लभ हैं. नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार ऐल्बिनिजम जानवरों में सफेद रंग का कारण बनता है. ऐसा तब होता है जब एक जानवर दोनों माता-पिता से एक या एक से अधिक दोषपूर्ण जीन प्राप्त करता है, जो जीव को मेलेनिन बनाने से रोकता है. त्वचा, फर और आंखों के रंग में यह असर नजर आता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad