Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई छिंदवाड़ा हाईवे पर हुई दो मोटरसाइकिल की टक्कर तीन लोगों की हुई मौत

मुलताई छिंदवाड़ा हाईवे पर हुई दो मोटरसाइकिल की टक्कर तीन लोगों की हुई मौत



 मुलताई छिंदवाड़ा हाईवे पर पारडसिंगा के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि 2 लोगों की मौत मौके पर हो गई है,एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।सभी को हाईवे की एंबुलेंस से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और यह कहां के रहने वाले हैं इसका भी पता नहीं चल पाया है। इनके पास से मोबाइल और परिचय पत्र नहीं मिलने के कारण शिनाख्त में परेशानी हो रही है। घटना 1:00 बजे की बताई जा रही है। हाईवे एम्बुलेंस पर पदस्थ डॉ कमलेश रघुवंशी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पारडसिंगा के पास दुर्घटना हुई है, वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि 2 लोगों की मौत हो गई है एक बहुत गंभीर रूप से घायल था। तुरंत ही तीनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है फिलहाल मृतकों की शिनाख्त का काम किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad