बेटे की गलती की सजा बाप को, बुजुर्ग को बांधकर पीटा, घर में लटकी मिली लाश
बेटी ने भागकर शादी कर ली तो उसके पिता ने लड़के के बुजुर्ग पिता को बांधकर पीटा। इसके दो-तीन दिन बाद बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला छतरपुर का है।छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम बिला निवासी एक बुजुर्ग को बांधकर पीटे जाने और इसके बाद उसका शव बरामद होने का मामला सामने आया है। बछौन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचमपुर में लगभग तीन दिन पहले मारपीट करने की बात सामने आ रही है। इससे दुखी बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस मामले में परिजन मारपीट करने वाले आरोपियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
