मुलताई। आज लगभग रात्रि 8:30 बजे मुलताई के पास मालेगांव पर नेशनल हाइवे पर मुरारी अग्रवाल के क्रेशर के पास ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए एक व्यक्ति मृत हो गया । एक्सीडेंट मैं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इतना भयानक एक्सीडेंट था की ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए ।
मृतक का नाम कैलाश बोबडे जो ग्राम सिमरिया के रहने वाले हैं। ट्रैक्टर भी ग्राम सिमरिया से ही था । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहुत जोरदार भिड़ंत जिसमे ट्रक ड्राइवर का पैर टूट गया इसको एनएच की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया । दुर्घटना इतनी विभत्स हुई कि पूरा ट्रेक्टर दो भागों में टूट गया, ओर ट्राली ट्रक के सामने फस कर करीब 500 फुट घिसाते हुए रोड़ के दूसरे तरफ पहुच गया।
खबर लिखे जाने तक एस डी ओ पी नम्रता सोंधिया औऱ दुनावा चौकी प्रभारी राजेन्द्र सहदे तत्काल मौके पर पहुचे। जांच कर इस मामले को संज्ञान में लिया।



