मुलताई। आज नगर के फल व्यवसायियों ने एकता का परिचय देते हुए अपनी मांगों को लेकर एसडीएम मुलताई को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में फल की दुकान खोलने कर लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। फल व्यवसायियों का कहना है कि सुबह सुबह उनका व्यवसाय नही हो पा रहा है। क्योंकि सुबह पूरा मार्केट बंद रहता है, जिससे ग्राहक नही आते औऱ जब 10 बजे से ग्राहक आना शुरू होते है तो उन्हें दुकान बंद करना पड़ता है।
सभी फल व्यवसायियों ने दूसरी अन्य दुकानों की तरह उन्हे भी 10 बजे से 6 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।

