Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

तेंदुए ने किया शिकार, क्षेत्र में दहशत का माहौल।





मुलताई/वरुड। पट्टन के पास मप्र महाराष्ट्र बार्डर से सटा हुआ महाराष्ट्र का गांव रवाला के किसान छोटू मिश्रा उर्फ महाराज के खेत मे बंधे दो बछड़ो पर तेंदुए ने हमला कर अपना शिकार बना लिया। सम्भतः लॉक डाउन के चलते सड़क पर ज्यादा आवाजाही न होने के कारण जंगली जानवर हाइवे के करीब शिकार कर रहे है।
          रवाला गांव के जवाई नितिन गवहाड़े से प्राप्त जानकारी अनुसार रवाला निवासी छोटू महाराज का खेत जो कि गांव से करीब 2 किमी दूर मुलताई वरुड मुख्य मार्ग पर स्थित है। रोज की तरह जब आज सुबह वह अपने खेत पहुचे तो वहां बंधे उनके 7-8 जानवरो में से दो बछड़े घायल दिखे। उन्होंने देखा कि बड़े बछड़े को पीछे की तरफ से किसी जानवर ने खा लिया है, ओर एक दूसरा छोटे बछड़े को गले मे सूजन है, उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 
        उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक और फारेस्ट के लोगो को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुचे फारेस्ट के डिप्टी रेंजर नवले मेडम व वनरक्षक मिलिंद गायधने ने आस पास पैरों के निशान देख कर बताया कि यह शिकार तेंदुए द्वारा किया गया है। जिसमे एक बछड़े की मौत हो चुकी है और दूसरा गंभीर है। उन्होंने पंचनामा बना कर कार्यवाही करते हुए मुआवजे के लिए प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना रात करीब 12 से 4 बजे के बीच की हो सकती है।
          जैसे ही यह खबर आस पास के लोगो को पता चली पूरे क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गयी जिससे आस पास के किसानों में दहशत देखी गयी।

"हमे सुबह बछड़ो के शिकार होने की खबर मिली जिस पर हमने पाया कि यह शिकार तेंदुए द्वारा किया गया है" - मिलिंद गायधने, वनरक्षक।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad