Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कड़ी धूप में बिजली का बिल जमा करने को मजबूर उपभोक्ता।



मुलताई। कोरोना महामारी के चलते जहा सारे काम धंधे बंद है, लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे है ऐसे में बिजली के बढ़े हुए बिलो ने लोगो का टेंशन और बढ़ा दिया है ऊपर से ये तेज तपती धूप जिसमे विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। नगर के बिजली आफिस में उपभोक्ताओं से चर्चा में उन्होंने बताया की वे लंबे समय से इसी तरह खुले आसमान के नीचे लाइन में खडे होकर बिल का भुगतान को विवश हैं। विभाग उपभोक्ताओं को पूरी सुविधा देने में नाकाम साबित हो रहा है। चढ़ते पारा के साथ पड़ रही उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता खुले आसमान के नीचे धूप में लाइन लगा बिल का भुगतान कर रहे हैं।
         आफिस में शिकायत बूथ पर उपभोक्ताओं को सुविधा देने के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। नगर के लोग यहां बिजली बिल जमा करने आते हैं, लेकिन यहां न तो पानी की सुविधा है और न ही धूप से बचने की। ऊपर से इस कोरोना के चलते सोशल डिस्टनसिंग के पालन करते हुए दूर दूर धूप में लंबी लाइन लगाने को मजबूर है। यहां बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं को घंटों खड़े रहकर बिजली बिल जमा करना पड़ता है। 
          उपभोक्ताओं को सहूलियत के लिए विभाग बिल केश काउंटर पर एक टिन शेड भी नहीं बना पाया है। इससे पता चलता है विभाग उपभोक्ताओं की सुविधाओं को लेकर कितना गंभीर है। 
आज जब इसकी शिकायत उपभोक्ताऔ ने काउंटर के एक कर्मचारी से की तो बावजूद उस कर्मचारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी उल्टा कर्मचारी ने उपभोक्ता को कलेक्टर को लेटर लिखने की सलाह दे डाली और यहां क्यू आए हो इतनी सुविधा चाहिए तो ऑनलाइन भरना था बोलकर उपभोक्ता को फटकार लगा दी। इस पर उपभोक्ताओं ने कहा आंधी, बरसात व तपती दोपहरी में खुले आसमान के बीच वे पिछले कई वर्षों से ऐसे ही बिल भरते आए हैं यदि हमें ऑनलाइन बिल भरना आता तो यहां क्यो आते ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad