मुलताई । कोरोना महामारी के चलते सभी स्कूल कालेज और एजुकेशन सेंटर बंद है वही एक नाम ऐसा भी है जो ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है। मुलताई नगर में कनक कम्यूटर सेंटर ऐसा ही एक नाम है। इसके संचालक दीपक कुमार सोलंकी ने बताया की उनका उद्देश्य कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्तिथियो में भी विधार्थियों को शिक्षा प्रदान करना है, फिर वह चाहे किसी भी शहर, संस्था या समुदाय से हो।
हमारे यहाँ लॉक डाउन के बाद से 26 मार्च से ही ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रयास हो रहे है। पहले हम यूट्यूब के माध्यम से शिक्षा दे रहे थे और अभी ज़ूम एप के माध्यम से संचालित की जा रही है। जिसमे रोजाना 4 क्लास DCA एवं PGDCA के दोनों सेमेस्टर के विधार्थियों के लिए चल रही है। हमारी क्लासेस हमारी संस्था के विधार्थियों तथा बाहर के विधार्थियों हेतु चलाई जा रही है जिसमे विगत माह से अभी तक 150 विधार्थी रोजाना शिक्षा प्राप्त कर रहे है। संस्था के द्वारा सभी विधार्थियों के लिए यह सुविधा पूर्णतः निशुल्क है कोई भी विधार्थी संस्था के नंबर पर या संस्था की वेबसाइट के द्वारा संपर्क करके कक्षा में जुड़ सकता है अथवा नोटस भी प्राप्त कर सकता है।
इस कोरोना महामारी के दौर में हम आम जनता से अपील की है की अपने घरों में रहे और लॉक डाउन के नियमो का पालन करे।

