मध्यप्रदेश में अभी कोरोना संकट टला नहीं है और लॉकडाउन में छूट के बाद व्यापारी और जनता COVID19 प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाह हो गए है, ना मास्क ना सोशल डिस्टेंसिंग।
ऐसे लोगों को राह पर लाने के लिए #दतिया_कलेक्टर संजय कुमार तहसीलदार के साथ मोटरसायकल पर भेष बदलकर बाजार में जा पहुंचे। दोनो ने मिलकर दुकानों पर बिना मास्क लगाए व्यापारियों के लाइन से वीडियो बनाए और आज उन सभी पर एक-एक हजार रुपए जुर्माना भी किया गया।
कुर्ता-पायजामा पहन सिर पर गमछा डाले बिना शोर-शराबे के पहुंचे कलेक्टर संजय कुमार अपने तहसीलदार के साथ मोटरसायकल पर सवाल होकर बाजार पहुंच गए। उनका गनमैन दूरी बनाकर कलेक्टर साहब की कार चला रहा था। बदले हुए परिवेश में बाजार पहुंचे कलेक्टर साहब को व्यापारी पहचान नहीं पाए।
कलेक्टर और तहसीलदार दोनो ने मिलकर अपने मोबाइल से एक घंटे तक घूमकर वीडियोग्राफी की और बिना मास्क पहने दुकानों पर बैठे व्यापारियों और उनसे बिना मास्क पहने सामान खरीद रहे आमजनों को अपने कैमरे में कैद किया।


