Corona volunteer became the eye of the blind for vaccination. Male service is Narayan service.
आठनेर से HDN न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर। विकासखंड आठनेर के ग्राम धनोरी में कोरोना वालंटियर द्वारा कई बुजुर्गों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाकर वैक्सीन लगवाने का कार्य निरंतर करवाया जा रहा है।कोरोना वालंटियर द्वारा ग्राम धनोरी में दोनों आंखों से नेत्रहीन महिला सुश्री सयाबाई व सुश्री शान्ताबाई तथा श्री महादेव चढ़ोकर का वैक्सीनेशन करवाया गया है।
नर सेवा-नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए कोरोना वालेंटियर आज बड़े, बुजुर्गों तथा ग्रामवासियों को वैक्सीनेशन सेंटर पर ले जाकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक सुश्री मधु चौहान ने बताया कि हमारे वालंटियर बिना स्वार्थ के सेवा कार्य में लगे हुए हैं। विदित हो कि आठनेर में जब से वैक्सीनेशन महा अभियान प्रारंभ हुआ है तब से लेकर कोरोना वालंटियर अपनी क्षमता अनुसार ग्रामीण अंचलों में वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपनी सेवाएं निरन्तर दे रहे हैं। जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने कहा कि किसी संकट को दूर करने के लिए देश की युवा तरुणाई के साथ यदि पूरी सामथ्र्य से जुट जाएं तो वह संकट ज्यादा समय तक टिक नहीं सकता है, शीघ्र ही हम इस कोरोना महामारी को अपने प्रदेश से समाप्त कर देंगे। इस कार्य मे कोरोनावालंटियर सर्वश्री संदीप पडलक, प्रवीण चढ़ोकार, खुशराज पड़लक का सहयोग रहा।


