Guerrilla action at illegal liquor base destroyed a large amount of Mahua Lahan
आठनेर से HDN न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर।
आठनेर । थाना क्षेत्र के ग्राम सालबर्डी झुंकारी गांव में गुरुवार को आठनेर थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की गई है जहां से पुलिस ने कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले लाहन महुआ बडी मात्रा में नष्ट किया गया पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।
गुरुवार को थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले कार्यवाहक पुलिस उप निरीक्षक कमलेश रघुवंशी खिलेश दंवडे संग्राम सिकरवार ने मौका स्थल पहुंचकर शराब से भरे प्लास्टिक ड्रमों में भरी कच्ची शराब नष्ट की गई है। पुलिस फिलहाल अवैध कच्ची शराब की किमतो का आकलन कर रही है।

