Corona volunteer took the lead to make Kovid 19 vaccination successful
आमला से HDN न्यूज़ के लिए नितेश साहु की खबर।
म.प्र.जन अभियान परिषद, आमला जिला बैतूल में मैं कोरोना वॉलिंटियर्स अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कोरोना वॉलिंटियर उत्साह के साथ समर्पित भाव से कोरोना संक्रमण के बचाव एवं लोगों में अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं । इसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के पंजीकृत मैं कोरोना वॉलिंटियर्स एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने ,बोरदेही, तरोडा, मोरखा, नांदपुर, रमली, लालावडी,बोरी ,रतेडा, जमदेही, डोडावानी ,उमरिया एवं आसपास के ग्राम के लोगों को पिछले 4 माह से निरंतर कोरोना से बचाव और वैक्सीनेशन के लिए उत्साहित, जागरूक एवं वैक्सीनेशन करने का कार्य कर रहे हैं एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के साथ समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य बलिराम उईके, गोपाल कुमरे, रामपाल मोढक, डालेंद्र वागद्रे, जयपाल मोढक , मनोज नावंगे, नितेश साहू,घनीराम गढेकर , मनी हारोडे,विनोद बनखेडे, हरी यादव ,लखन यादव, उमेश यादव, दिपेन्द्र यादव, की प्रेरणा से ग्रामो मे अधिकतर ग्रामवासी वैक्सीन लगवा चुके हैं ।
म.प्र.जन अभियान परिषद आमला जि बैतूल के विकासखंड समन्वयक श्रीअरविंद माथनकर के कुशल नेतृत्व में कोरोना वॉलिंटियर्स एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरी द्वारा लगातार लोगों के घर एवं मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य कर रहे स्थल पर जाकर संपर्क कर उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । वे उन्हें यह समझा रहे हैं कि कोरोना महामारी से बचने के लिए जरूरी है कि सभी लोग वैक्सीन लगवायें । वैक्सीन के द्वारा ही शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है और कोविड-19 महामारी से अपने व अपने परिवार के सदस्यों को बचाया जा सकता है । उन्हें यह भी समझाया जा रहा है कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है, बल्कि जो लोग अभी लापरवाही कर रहे हैं, उससे तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है । लोगों को समझाईश दी जा रही है कि बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करें और घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगायें । हाथों को बार-बार धोते रहें और सामाजिक दूरी का भी पालन करें । गांव में लोगों को आसानी से वैक्सीन लग जाये इसलिए ये कोरोना वॉलिंटियर्स जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ग्रामो में वैक्सीनेशन कैंप लगवा चुके हैं और गांव के लोगों को हमेशा जागरूक करते रहने का प्रयास करते हैं ।

