Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चारा खिलाते समय कोबरा ने डसा, सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

 


चारा खिलाते समय कोबरा ने डसा, सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


बैतूल। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बैतूल के डोंडवाड़ा निवासी राजू पांडाग्रे उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब वे अपने घर पर भैंसों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान चारे में छिपे एक विषैले कोबरा सांप ने अचानक उनके हाथ पर डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


घटना की सूचना मिलते ही बैतूल के प्रसिद्ध सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर विषैले कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे आसपास के लोगों को किसी अन्य खतरे से बचाया जा सका। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सर्पमित्र ने कोबरा को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।


विशाल विश्वकर्मा ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों, गोठानों और चारे के ढेर में छिप जाते हैं। ऐसे में चारा निकालते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। समय पर उपचार और सतर्कता से सर्पदंश जैसी घटनाओं में जान बचाई जा सकती है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad