Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP METRO में नौकरी का झांसा देकर ₹3.54 लाख की ठगी करने वाला डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार |



   

MP METRO में नौकरी का झांसा देकर ₹3.54 लाख की ठगी करने वाला डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार


बैतूल। MP METRO में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹3.54 लाख की ठगी करने वाले डेढ़ साल से फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपी आलोक कुमार बामने को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस के अनुसार, शक्ति नगर गौठाना निवासी मयूर मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए MP METRO में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और फरवरी 2024 में उससे ₹3.54 लाख ले लिए। इसके बाद आरोपी ने “कंप्यूटर ऑपरेटर” पद का फर्जी ऑफर लेटर भी थमा दिया और लगातार जॉइनिंग का झांसा देता रहा। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने फोन ब्लॉक कर दिया। बाद में दिया गया बैंक चेक भी तीन बार बाउंस हो गया।


शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखी। करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।


#BetulPolice #JobFraud #MPMetro #BetulNews #HamdardNews

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad